फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुनीम को लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, तीन फरार

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज कोतवाली में कोन थाना क्षेत्र में लूट कांड का खुलासा करते एएसपी विनोद कुमार। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोन थाना क्षेत्र के कुड़वा जंगल में रविवार को घेराबंदी कर पुलिस ने मुनीम से ढाई लाख रुपये लूटने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। लुटेरों के पास से एक बाइक, दो मोबाइल और लूट का 35 हजार रुपये बरामद हुआ है। फरार तीन बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस तीन टीमें लगाई गई हैं।
विज्ञापन

सोमवार को सदर कोतवाली में एएसपी विनोद कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि 13 अप्रैल को कोन थाने में गढ़वा के सोहपचड़वा निवासी विष्णु प्रसाद की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया। विष्णु गढ़वा स्थित विनय कुमार के कपड़े की दुकान पर मुनीम था। वादी ने बताया कि कोन से बकाया वसूली कर लौटते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने असलहे से आतंकित कर रुपयों से भरा बैग लूट लिया था। रविवार को मुखबिर की सूचना पर कुड़वा जंगल में फोर्स के साथ कोन एसओ रमेश यादव, एसओजी प्रभारी ज्ञानेंद्र सिंह और स्वाट टीम प्रभारी शशिभूषण यादव ने घेरेबंदी कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए सत्येंद्र कुमार मेहता निवासी ग्राम भदुमा और जितेंद्र रजक ग्राम बरदरी थाना गढ़वा जनपद गढ़वा के कब्जे से 35 हजार रुपये नकद, एक बाइक, दो मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में लुटेरों ने घटना में शामिल अपने तीन साथियों के बारे में जानकारी दी है। अन्य रुपये फरार बदमाशों के पास हैं। उनकी तलाश की जा रही है। बदमाशों को पकड़ने मेें दारोगा अरशद खान, हेड कांस्टेबल अरविन्द सिंह, अमर सिंह, जगदीश मौर्या, अतुल सिंह . शशि प्रताप सिंह, चंद्रभान यादव, हरिकेश यादव, रितेश पटेल, सौरम राय, प्रकाश सिंह, दिलीप कुमार कश्यप, अमित कुमार सिंह, त्रिगुवन प्रसाद, अजलग सुल्तान, अख्तर फिरोज, मनोज सिंह, प्रदुम्न राय, योगेश मिश्रा, सचिन यादव का अहम योगदान रहा।
बदला लेने के लिए लूट को दिया अंजाम
एएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी सत्येंद्र ने बताया कि वह विनय कुमार की दुकान पर काम करता था। दो माह पूर्व विनय और उसके बेटे ने गाली देकर भगा दिया और तनख्वाह भी नहीं दी। पगार न मिलने से नाराज होकर उसने अपने साथियों के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें