फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार और ट्रक की टक्कर में दो की मौत,चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस चौकी के समीप मुख्य चौराहे पर शनिवार की रात बेकाबू एक ट्रक ने पीछे से कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार एक युवती समेत दो की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। रेणुकूट नगर स्थित बिड़ला मार्केट के एक रेस्टोरेंट से जन्मदिन की पार्टी मनाकर लोग कार से घर लौट रहे थे। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

मुर्धवा निवासी अभय दूबे सपरिवार देर रात बिड़ला मार्केट स्थित एक रेस्टोरेंट से जन्मदिन की पार्टी मना कर वापस अपने घर कार से जा रहे थे।अभी कार सवार मुख्य चौराहे पर पहुंचे ही थे तभी अचानक पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक का अगला टायर फट गया। टायर फटने के कारण अनियंत्रित ट्रक ने कार में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इस टक्कर से कार में सवार चंचल कुमारी (15) की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से सभी घायलों को हिंडाल्को अस्पताल भेजा। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पूर्व ही अरूणा देवी (58) की मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल मनोरमा दुबे (54), पीहू (6), ओझा (6), पूजा दूबे (23) और अभय दूबे (25) को हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने मनोरमा, पीहू और सर्व ओझा की स्थिति नाजुक देखते हुए उन्हें वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। इस घटना को लेकर स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। यहां बाईंपास की आवश्यकता है। इसका निर्माण होने से हादसों पर लगाम लगाई जा सकती है। चौकी इंचार्ज मनीष दूबे ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें