जुगैल थाना क्षेत्र के क्षितिक पुरवा में दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। एक अन्य युवक घायल हो गया।
जुगैल के सेमिया गांव निवासी अशोक कुमार केवट (26) बाइक से घर की ओर जा रहा था। अचानक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। हादसे में अशोक कुमार को गंभीर चोट आई। उसे चोपन सीएचसी से डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। दूसरी बाइक पर सवार रॉबर्ट्सगंज निवासी ऋषभ जायसवाल (30) का इलाज चल रहा है। जुगैल पुलिस शव का पंचनामा कर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है।