फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में हादसा: अचानक भरभरा कर गिरा कच्चा मकान, घर में सो रही दो बच्चियां मलबे में दबकर हुईं घायल

Sun, 08 Sep 2024 01:04 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।

सार

सोनभद्र जिले में रविवार की सुबह कच्चा मकान गिरने से दो बच्चियां घायल हो गईं। आनन-फानन दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। 
विज्ञापन
कच्चा मकान गिरने के बाद बेघर हुआ परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर गांव में रविवार की सुबह कच्चा मकान गिरने से चारपाई पर सो रही दो बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिनका प्राथमिक उपचार करके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।  

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार रायपुर थाना क्षेत्र के दुबेपुर निवासी इन्द्रदेव परिवार के साथ कच्चे मकान में रहते हैं। रविवार की सुबह सभी लोग घर से बाहर निकल कर नित्य कार्य में लगे थे। वहीं घर में दो बच्चियां नीतु यादव (08) और श्रुति यादव (06) घर के अंदर ही चारपाई पर सो रही थीं। 

इसी बीच अचानक भरभरा कर पूरा मकान गिर गया, जिससे घर गृहस्थी के सामान सहित दोनों बच्चियां दब गईं। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। परिवार के लोग एवं आसपास के लोगों के प्रयास से मलबे में दबी बच्चियों को बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


इसके बाद दोनों घायल बच्चियों को 108 नंबर एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र वैनी ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर डॉक्टर ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार चल रहा हैं। वहीं दूसरी तरफ घर गृहस्थी का सामान मकान के मलबे में दबने से पीड़ित परिवार को लाखों की क्षति हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें