फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: आंधी में आम बीन रहीं थी दो बालिकाएं, बिजली गिरने से मौत, बालक जख्मी

विज्ञापन
बिजली गिरने से मृत अर्चना की फाइल फोटा। स्रोत परिजन
विज्ञापन
बभनी (सोनभद्र)। स्थानीय थाना क्षेत्र के चौना गांव में शनिवार की शाम बिजली गिरने से दो बालिकाओं की मौत हो गई। दोनों बच्चियां पेड़ के नीचे आंधी में गिर रहे आम बीन रही थीं। एक बालक भी जख्मी हुआ है। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन

चौना निवासी विष्णु दयाल की पुत्री अर्चना (9) और राजेश कुमार की पुत्री आस्था (8) शनिवार की शाम आई आंधी में आम बिनने गई थीं। दोनों अलग-अलग आम के पेड़ के नीचे से आम बिन रही थीं। इस दौरान बारिश शुरू हो गई और बिजली चमकने लगी। अचानक बिजली आम के पेड़ पर गिर गई। इसकी जद में आने से अर्चना और आस्था की मौत हो गई। वहीं कुछ दूर पर खड़ा हर्ष (12) भी गिर गया। उसका एक हाथ फ्रैक्चर हो गया। घटना की सूचना बभनी पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक डीपी यादव ने बताया कि घटनास्थल पर पुलिस भेजी जा रही है।
हाईवे पर पेड़ गिरने से आवागमन बाधित, आपूर्ति ठप
दुद्धी/शक्तिनगर। मौसम शनिवार की शाम फिर बदल गया। तेज आंधी और बारिश से कई जगह पेड़ गिर गए। घर-दुकान की छतों पर लगे शेड उड़ गए। दुद्धी ब्लॉक के ठीक सामने नेशनल हाईवे 39 पर एक पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हो गया। स्थानीय लोगों ने पेड़ की टहनियाें को काटकर अलग किया। इस बीच आधे घंटे तक भारी वाहनों का आवागमन बाधित रहा। उधर, शक्तिनगर क्षेत्र में भी शनिवार शाम आंधी तूफान से कई पेड़ की डालियां बिजली तार पर गिर गईं। इससे बीना आवासीय परिसर एवं ग्रामीण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। क्षेत्र में मौसम के मिजाज में बुधवार देर शाम से तब्दीली देखी जा रही है। इसके बाद से आंधी तूफान व बरसात का सिलसिला शुरू है।

बिजली गिरने से मृत अर्चना की फाइल फोटा। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें