फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: कोयला उत्पादन में जयंत अव्वल, बीना को दोहरा खिताब

विज्ञापन
एनसीएल द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत कर्मी।स्रोत संस्थान
विज्ञापन
शक्तिनगर। एनसीएल में खनिक अभिनंदन दिवस के अवसर पर शुक्रवार शाम आयोजित समारोह में विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कोयला क्षेत्रों, इकाइयों और कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान परियोजनाओं को उत्पादन क्षमता के आधार पर दो श्रेणियों ए और बी में विभाजित किया गया।
विज्ञापन

सर्वाधिक कोयला उत्पादन के लिए ग्रुप ए में जयंत और ग्रुप बी में बीना को प्रथम स्थान मिला। वहीं विभागीय अधिभार हटाव में ग्रुप ए से दुद्धीचुआ और ग्रुप बी से बीना क्षेत्र को सर्वश्रेष्ठ परियोजना का खिताब मिला।
वर्ष 2025-26 में पिछले वर्ष की तुलना में कोयला उत्पादन में सर्वाधिक प्रतिशत वृद्धि के लिए ग्रुप ए में जयंत और ग्रुप बी में ब्लॉक-बी को सम्मानित किया गया। वहीं कोयला प्रेषण में अधिकतम वृद्धि के लिए ग्रुप ए से दुद्धीचुआ और ग्रुप बी से ब्लॉक-बी परियोजना को पुरस्कृत किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें