फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में दर्दनाक हादसा: बाइकों की टक्कर के बाद ट्रक ने रौंदा, वृद्ध महिला सहित दो की मौत

Mon, 21 Jun 2021 12:28 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इससे तीन लोग सड़क पर जा गिरे, वहीं रोड पर आ रहे ट्रक ने तीनों को रौंद दिया।
विज्ञापन
ट्रक ने दो लोगों को रौंदा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र जिले के चोपन थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े 9 बजे दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार तीन लोग सड़क पर जा गिरे। इस दौरान ओबरा की ओर से आ रहे ट्रक ने सड़क पर गिरे तीनों को कुचल दिया।

विज्ञापन


इससे एक वृद्ध महिला और एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य वृद्ध की हालत गंभीर है। उसे जिला अस्पताल के लिए भेज दिया गया है। उधर घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है।

मौके पर दुर्घटना से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों का रास्ता बदलवा दिया और शव को किनारे करवा दिया ताकि जाम खत्म हो सके। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया है। शवों की शिनाख्त कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें