फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंधी में डूबने से दो बच्चों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा। थानाक्षेत्र के रणहोर ग्राम के कीरीहवां टोला में बृहस्पतिवार को नहाते समय बंधी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन

गांव के एक ही परिवार के राहुल (12) पुत्र विजेंद्र खरवार और संतोष (12) पुत्र राजेंद्र खरवार बृहस्पतिवार की दोपहर में पास के बंधी में नहा रहे थे। इस दौरान पैर फिसला और दोनों गहराई में जाने से डूब गए। यह देख पास ही खेत में काम कर रही महिलाओं ने शोर मचाया। इसके बाद गांव वाले पहुंचे और दोनों को बाहर निकाला गया। मगर, तब तक देर हो चुकी थी। दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना अनपरा पुलिस को दी गई। अनपरा थानाध्यक्ष शेषनाथ पाल घटनास्थल पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया। राहुल के पिता विजेंद्र बीमार हैं। संतोष के पिता राजेंद्र मजदूरी के लिए बाहर गए हैं। घटना की जानकारी राजेंद्र को दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें