फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ लाख की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस चौकी राबर्ट्सगंज के रेलवे फाटक के समीप शनिवार को घेराबंदी कर पुलिस ने दो युवकों को 15 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत डेढ़ लाख रुपये आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने बताया कि शनिवार की शाम को रेलवे फाटक के समीप फोर्स के साथ नई बाजार चौकी प्रभारी श्रीकांत राय भ्रमण कर रहे थे। उसी दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे। संदेह होने पर पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर दोनों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से हेेेेरोइन बरामद हुई।
कोतवाल ने बताया कि पकड़े गए देवरी गांव निवासी विनोद उर्फ मंगल गुप्ता और खेखड़ा गांव निवासी ओम प्रकाश पटेल के कब्जे से 15 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ करने पर दोनों ने बताया कि गैर जनपद से हेरोइन लाकर जिले के विभिन्न इलाकों में बेचने का काम करते हैं। कहा कि दोनों के खिलाफ संबंधित धारा में केस दर्ज कर चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें