फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑटो सहित जूता-चप्पल लेकर भागने वाले दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पूर्व जूता-चप्पलों से भरे पेटियों के साथ आटो लेकर भागने वाले दो चोरों को पुलिस ने 24 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित आटो मालिक की तहरीर पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर रविवार को राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के समीप घेराबंदी कर पुलिस ने चोरों को मय सामान पकड़ा। पूछताछ के बाद दोनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा ने बताया कि शनिवार की शाम रामपुर बरकोनिया थाना क्ष्रेत्र के नरोखर गांव निवासी आटो मालिक शहनवाज ने तहरीर देकर अवगत कराया कि उसने एक दुकान से जूता-चप्पल लोड कर रामगढ़ जा रहा था। बढ़ौली चौराहे के समीप सड़क के किनारे आटो खड़ा कर वह गुटखा का खाने लगा। उसी वक्त दो अज्ञात चोर मय माल वाहन लेकर फरार हो गए। इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर खोजबीन की जा रही थी। रविवार की शाम मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि रेलवे क्रासिंग के समीप चोरी के माल और आटो के साथ दो युवक मौजूद है और वे किसी को जूता-चप्पल बेचने के लिए इंतजार कर रहे हैं। सूचना मिलते ही फोर्स के साथ दारोगा बालेश्वर यादव ने क्रासिंग के पास पहुंच कर चोरी के माल व ऑटो के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पकड़े गए पन्नूगंज थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव निवासी चोर कमलेश और सोनू का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें