फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: दोस्ती के बहाने जंगल में ले जाकर युवती से छेड़छाड़, विरोध करने पर फाड़े कपड़े और की मारपीट

Sat, 25 Jun 2022 03:24 PM IST
प्राची प्रियम संवाद न्यूज एजेंसी, सोनभद्र

सार

दोस्त के बुलाने पर गोरखपुर से सोनभद्र पहुंची थी युवती। कथित दोस्त ने एक अन्य मित्र के साथ मिलकर जंगल में छेड़छाड़ का प्रयास किया तो युवती ने विरोध किया। इसी पर उन्होंने युवती के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र के जवारीडाड़ के कब्बाखाडी के जंगल में शनिवार की सुबह खून से लथपथ अर्ध नग्न अवस्था में एक युवती के मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस युवती को एम्बुलेंस से सीएचसी चोपन ले गई, जहां गंभीर हालत होने पर प्राथमिक उपचार के दौरान डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 
विज्ञापन


घटनाक्रम की जानकारी मिलते ही चोपन एसओ, एसओजी घटनास्थल का जायजा लेकर मामले की जांच जुट गई है। पीड़िता गोरखपुर जिले की रहने वाली बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता ने बताया है कि वह गोरखपुर जिले की रहने वाली है। उसे डाला क्षेत्र के रहने वाले उसके एक दोस्त ने बुलाया था। वह शनिवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे चोपन पहुंची थी। 

उसका दोस्त अपने एक साथी के साथ उसे जबरदस्ती स्कूटी पर बिठाकर जंगल में लेकर चले गए। आरोप है कि दोनों युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगे। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया, जिससे उसका जबड़ा टूट गया है। आरोपियों ने उसके कपड़े भी फाड़ दिए। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे छोड़कर भाग निकले। 
विज्ञापन


उसने किसी तरह घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर पीड़ित महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य चोपन ले गई, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी किरण कुमार सिंह का कहना है कि महिला का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। 

आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पीड़िता या उसके परिवार के लोग जो भी तहरीर देंगे उसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें