शनिवार को चोपन पुलिस ने आरोपी चालक भगवान दास निवासी भोकती, कमालपुर अदलहाट-मिर्जापुर और प्रवीण कुमार निवासी लठिया सहिजनी, जमालपुर-मिर्जापुर को बग्घानाला पुल के पास से गिरफ्तार कर कर लिया। वहीं फरार तीन अन्य साथी अफसार अहमद निवासी अलीनगर चंदौली, अजय चौरसिया निवासी चोपन और सुरेश केशरी निवासी ओबरा की तलाश की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चोपन एसओ केके सिंह, पुलिस चौकी डाला के प्रभारी मनोज कुमार ठाकुर, हेड कांस्टेबल महेंद्र यादव, पुनीत सिंह, रविकांत आदि शामिल रहे। प्रेसवार्ता में एएसपी विनोद कुमार मौजूद रहे।
डीजल चोर गिरोह के सदस्यों का तार चंदौली, सोनभद्र समेत कई जिलों में फैला हुुआ है। पूछताछ के दौरान पकड़े गए दो डीजल चोरों ने पूछताछ के दौरान पुलिस को अपने साथियों के बारे में जानकारी दी है। एसपी अमरेंद्र सिंह ने कहा कि डीजल चोरी के कारोबार से जुड़े लोगों को पकड़वा कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।