फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र: ओवरटेक करने के चक्कर में ऑटो से टकराई बाइक, ऑर्केस्ट्रा कलाकार समेत दो की मौत

Fri, 22 Apr 2022 04:51 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सोनभद्र का बरहुआ निवासी इंद्रजीत मौर्या (25) मिर्जापुर की ऑर्केस्ट्रा कलाकार पायल (24) के साथ बाइक से  राबर्ट्सगंज जा रहा था।  खलियारी-घोरावल मार्ग पर ऑटो से बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में शुक्रवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में मिर्जापुर निवासी बाइक सवार ऑर्केस्ट्रा कलाकार समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। पन्नूगंज थाना क्षेत्र के बरईल गांव के पास खलियारी-घोरावल मार्ग पर ऑटो से बाइक टकराई थी।

विज्ञापन


ऑटो के ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। रायपुर थाना क्षेत्र के बरहुआ निवासी इंद्रजीत मौर्या (25) पुत्र रामनरेश मौर्या ऑर्केस्ट्रा कलाकार पायल (24) को लेकर बाइक से राबर्ट्सगंज जा रहा था। बरइल गांव के समीप ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक ऑटो से टकरा गई। घटना में बाइक सवार दोनों लोग सड़क पर गिरने के बाद गंभीर रूप से घायल हो गए।

इधर, ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया। मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने इंद्रजीत और पायल को मृत घोषित कर दिया। पन्नू गंज थाना प्रभारी राजेश सिंह का कहना है कि शवों का पोस्टमार्टम कराने की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो से गिरा युवक, मौके पर हो गई मौत

ओबरा थाना क्षेत्र के गजराज नगर में गुरुवार देर रात लगभग अनियंत्रित ऑटो से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।  चूड़ी गली निवासी वशी अहमद उम्र लगभग (35) बिल्ली चढ़ाई पर ऑटो में बैठकर ओबरा आ रहा था। गजराज नगर के समीप अचानक ऑटो अनियंत्रित हो गई। जिससे ऑटो में सवार वशी अहमद सड़क पर गिर गया। ऑटो का पिछला चक्का उसके ऊपर से गुजर गया।

मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। मौक पर पहुंची ओबरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर  पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई नसीम अहमद की तहरीर पर ऑटो चालक अजय कुमार केशरी पुत्र स्व तुलसीराम निवासी चूड़ी गली थाना ओबरा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी चालक और ऑटो को पुलिस ने पकड़ लिया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें