फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ओनर एसोसिएशन ने खनिज अधिकारी कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

विज्ञापन
ोढ़ी स्थित खनन विभाग के सामने प्रदर्शन करते सोनांचल ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारी।(फोटो संबाद) - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
सोनांचल ट्रक ओनर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मंगलवार को खनन अधिकारी कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया। ट्रकों के परिवहन के दौरान परमिट के नाम पर शोषण किए जाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ट्रक मालिकों का कहना था कि आए दिन ट्रकों को खनन विभाग के बैरियर पर रोक दिया जाता है। वहां परमिट, लोड सहित अन्य मानक बताकर उत्पीड़न किया जाता है। हर विभाग और हर अधिकारी का मानक अलग-अलग है। इसका खामियाजा ट्रक मालिकों को उठाना पड़ रहा है। एक ही सड़क पर अलग-अलग स्थानों पर बैरियर हैं और हर जगह एक जैसी दिक्कत है। लिहाजा यह स्पष्ट किया जाए कि दस, बारह, चौदह और सोलह पहिया वाहनों पर कितना माल लादकर गिट्टी-बालू का परिवहन कराया जाए। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि निर्धारित दर से परमिट कहां से उपलब्ध होगा। परमिट के नाम पर मनमानी वसूली की जा रही है। प्रदर्शन में शशि भूषण सिंह, कमल सिंह, देवेंद्र पाठक, विकास पटेल, विनोद पटेल, सुरेश गुप्ता, सत्येंद्र सिंह, मनोज केसरी, देवेंद्र सिंह टिंकू, अंकुर कश्यप, चंद्रमणि पटेल, आशीष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें