फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सड़क पर पलटा कोयला लदा ट्रक, चालक की मौत, खलासी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट। पिपरी थाना क्षेत्र के मकरा गांव के समीप बुधवार की रात सड़क हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। खलासी भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

यूपी-एमपी सीमा पर स्थित एनसीएल की दुद्धीचुआ खदान से कोयला लेकर ट्रक पीडीडीयूनगर जा रहा था। मकरा के समीप अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पिपरी पुलिस ने ट्रक के चालक-खलासी को बाहर निकालकर हिंडाल्को चिकित्सालय भिजवाया। वहां डॉक्टरों ने ट्रक चालक अनपरा के बेनादह निवासी कपीस (22) को मृत घोषित कर दिया। घायल खलासी सुनील का उपचार चल रहा है। पुलिस ने ट्रक को जेसीबी व क्रेन से हटवाकर देर रात तक आवागमन शुरू कराया। पिपरी एसओ विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि चालक के घरवालों को सूचना दी गई है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें