फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: हादसे में ट्रक चालक की मौत, बीच सड़क पर पड़ा था शव

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर लोहरा गांव के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई। उसका शव सड़क पर पाया गया। जबकि उसका ट्रक घटनास्थल से थोड़ी दूरी पर एक ढाबे के पास खड़ा था। शरीर पर गहरे जख्म थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के घुरमा गांव निवासी शहादत अली (40) ट्रक चलाता था। बुधवार को वह ट्रक से राख लेकर वाराणसी की ओर जा रहा था। लोहरा से आगे एक ढाबे पर ट्रक खड़ा कर नीचे उतरा। कुछ दूर आगे बढ़ा, तभी तेज रफ्तार में आ रहे दूसरे ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में शहादत अली की मौके पर ही मौत हो गई।
राहगीरों की सूचना पर पहुंची सुकृत चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। सुबह छानबीन के दौरान मृतक की पहचान हुई। सूचना घरवालों को दी गई। शहादत अली का ट्रक घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा मिला। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

शहादत अली के पांच बच्चे हैं। सबसे बड़ा पुत्र सिराज (16), मिराज (15), रोशन (14), राजिया (8) और सबसे छोटा पुत्र समीर अभी नौ माह का है। वह परिवार का एकमात्र कमाऊ सदस्य था। पत्नी राजमा, पिता तैयब अली, मां, बहन सहित अन्य घरवालों का रो-रोकर हाल खराब है। सदर कोतवाल सतेंद्र राय ने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें