फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 413 फड़ों पर शुरू हुई तेंदू पत्तों की तोड़ाई, 1.35 मानक बोरा का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
तेंदू पत्ते की तोड़ाई शुरू हो गई है। इस बार 413 फड़ों पर 1.35 लाख मानक बोरा तेंदू पत्ते की तोड़ाई का लक्ष्य है। नई व्यवस्था के तहत फड़ों से तेंदू पत्तों की ढुलाई व गोदामों में शिफ्टिंग का काम नीलामी लेने वाले ठेकेदारों का होगा।
विज्ञापन

रेणुकूट व ओबरा वन प्रभाग के जंगलों में तेंदू पत्ते की तोड़ाई 14 मई से शुरू हो गई है। संसाधनों के कमी के कारण छत्तीसगढ़ व मध्य प्रदेश की तर्ज पर नया प्रयोग किया गया है। इसके मुताबिक जंगलों में तेंदू पत्तों के तोड़ान की मजदूरी भुगतान तो वन निगम करेगा, लेकिन फड़ों से पत्तों का गोदामों तक ढुलान व शिफ्टिंग का काम संबंधित पत्ते की नीलामी लेने वाला ठेकेदार करेगा। पूरा पैसा जमा करने के बाद वह ठेकेदार इस भंडारण किए पत्तों की निकासी लेगा।
इस बार 1.35 लाख मानक बोरा पत्ते की तोड़ाई का लक्ष्य है, जो पिछले बार से ज्यादा है। गत वर्ष 85 हजार मानक बोरों के लक्ष्य के सापेक्ष 30 हजार मानक बोरे पत्तों की तोड़ाई हुई थी। वन निगम के प्रभागीय लौंगिंग अधिकारी हरिकेश गौतम ने बताया कि फड़ो पर मजदूरों के लिए शुद्ध पेयजल व आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था की गई है। मजदूरों की 1815 रुपये प्रति मानक बोरों की दर से मजदूरी तय की गई है, जिसे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा गया है। मजदूरों को प्रथम पांच दिनों की तोड़ाई की मजदूरी 11 सौ रुपये नकद दिया जाएगा। संपूर्ण मजदूरी का भुगतान ऑनलाइन उनके खातों में किया जाएगा। इसके लिए इस बार गेट वे से भुगतान किया जाएगा, जो एक घंटे से तीन दिनों के भीतर उनके खाते में पहुंच जाएगा। पहले मजदूरी भुगतान में काफी समय लग जाता था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 3 जून तक पत्तों की तोड़ाई होगी। आवक व अनुकूल मौसम के हिसाब से इसे बढ़ाया भी जा सकता है। उन्होंने बताया कि पिछले दिनों हुई बरसात से कई स्थानों पर पत्तों में खराबी आई है। जुगैल, ओबरा व विंढमगंज की तरफ पत्तों में दाग आ गए हैं। कहीं कीड़े भी लग रहे है। साथ ही बारिश फिर तेज धूप के कारण पत्ते सिकुड़ भी गए हैं। इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा। बारिश से उत्पादन पर कितना प्रतिशत नुकसान हुआ इसका आकलन किया जा रहा है।
वहीं धुमा, जामपानी में तेंदू पत्ते की खरीदारी व संग्रहण के दौरान सेक्शन अधिकारी अनूप तिवारी व क्रेता प्रतिनिधि प्रभा पांडेय ने बताया कि पत्ते की खरीद व संग्रहण शुरू कर दिया गया है। इस क्षेत्र के जंगलों में तेंदू पत्ते अच्छे हैं। मजदूर तीव्र गति से पत्तों की तोड़ाई कर फड़ों पर ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें