हाथरस में सत्संग के बाद भगदड़ में हुई मौत की घटना से दुखी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने नगर के बढौली चौराहा पर श्रद्धांजलि सभा की। व्यापारियों ने मोमबत्ती जलाकर गतात्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।
संगठन के जिलाध्यक्ष कौशल शर्मा ने कहा कि हाथरस की घटना हृदयविदारक है। जिला महामंत्री प्रीतपाल सिंह ने कहा कि ऐसी घटनाओं से सभी आयोजक मंडलों को सीख लेनी चाहिए। इस मौके पर नगर अध्यक्ष प्रशांत जैन, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, नगर महामंत्री जसकीरत सिंह, शरद जायसवाल, दीप सिंह पटेल, टीपू अली आदि मौजूद रहे।