फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: यूपीएससी मेंस के अभ्यर्थियों को मदद देगी कोल इंडिया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने कोल इंडिया की सीएसआर नीति के तहत सिविल सेवा की मुख्य परीक्षा के उम्मीदवारों को पुरस्कृत करने की उत्कृष्ट पहल निर्माण पोर्टल का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

यह योजना कोल इंडिया लिमिटेड की ओर अपनी गतिविधियों के संचालन वाले जिलों के उन मेधावी युवाओं के लिए शुरू की गई एक अनूठी सीएसआर योजना है। इसके तहत उन युवाओं को लाभ मिलेगा जो 2024 में यूपीएससी (सिविल सेवा और वन सेवा) की प्रारंभिक परीक्षा (प्री एग्जाम) में सफल हुए हैं।
इस योजना का उद्देश्य प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण उन उम्मीदवारों को एक लाख रुपये की सहायता प्रदान करना है, जिनकी वार्षिक पारिवारिक आय आठ लाख रुपये से कम है और वह एससी-एसटी या महिला वर्ग से संबंधित हैं। इसके अलावा उम्मीदवार सीआईएल की गतिविधियों के संचालन वाले 39 जिलों में से किसी एक के स्थाई निवासी हैं।
विज्ञापन

इसमें सिंगरौली और सोनभद्र भी शामिल है। इतना ही नहीं आवेदनों की पूर्ण पारदर्शी एवं निर्बाध जांच सुनिश्चित करने के लिए पूरी आवेदन प्रक्रिया एक ऐसे समर्पित पोर्टल के जरिए होगी, जो प्रधानमंत्री के डिजिटल इंडिया के सपने को पूरा करता है।
इस अवसर पर कोयला मंत्रालय के सचिव अमृत लाल मीणा, कोल इंडिया अध्यक्ष पीएम प्रसाद, निदेशक (कार्मिक) कोल इंडिया विनय रंजन, एनसीएल सीएमडी बी. साईराम व कोयला मंत्रालय, कोल इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अन्य कोयला कंपनियों के सीएमडी व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें