सोनभद्र के पिपरी थाना क्षेत्र के तुर्रा चौराहे के समीप हॉस्पिटल मोड़ पर सोमवार को प्राइवेट बस की चपेट में आने से स्कूटी सवार महिला की मौत हो गई। हादसे में उसका पुत्र भी गंभीर रूप से घायल हुआ है। उसे हिंडाल्को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिपरी निवासी लौंगश्री (65) पत्नी नान्हक अपने पुत्र रवि के साथ स्कूटी से अस्पताल की तरफ से मुख्य मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान रेणुकूट से अनपरा की ओर तेज रफ्तार में जा रही प्राइवेट बस ने स्कूटी को चपेट में ले लिया। स्कूटी सवार महिला सड़क पर गिर गई। सिर में गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई। स्कूटी चला रहे पुत्र रवि (23) को भी गंभीर चोट आई। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे पास स्थित हिंडाल्को अस्पताल पहुंचाया। वहां उसका उपचार चल रहा है। हादसे में मृत महिला के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिपरी थाना प्रभारी अंजनी कुमार राय ने बताया कि बस को कब्जे में ले लिया गया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है।