फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बगैर परमिट हो रहा परिवहन, सीओ की जांच में खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला स्थित खनिज विभाग के चेकपोस्ट पर तैनात कुछ खनन कर्मियों की मिलीभगत से बिना परमिट के ओवरलोड गिट्टी लदे वाहनों का संचालन हो रहा है। सीओ राजकुमार तिवारी ने गिट्टी लदे कई ट्रकों को रोककर जांच किया तो सच्चाई का खुलासा हुआ। एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने डीएम को ओवरलोड वाहनों को पार कराने में शामिल खनन कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पत्र भेजा है।
विज्ञापन

डीएम अभिषेक सिंह ने सभी एसडीएम, खान अधिकारी और एसपी ने सीओ और थानाध्यक्षों को बिना वैध प्रपत्र एवं ओवरलोड गिट्टी-बालू का परिवहन करने वाले वाहनों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया है। बग्घानाला में खनिज विभाग का चेकपोस्ट स्थापित किया गया है, लेकिन यहां तैनात कुछ खनन कर्मियों की मिलीभगत से काफी संख्या में बिना परमिट के ओवरलोड गिट्टी लदे वाहनों का संचालन जारी है। इसका खुलासा सिटी सीओ की ओर से एसपी को सौंपी गई जांच रिपोर्ट से हुआ है। एसपी ने सीओ की जांच रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद डीएम को पत्र भेज कर अवगत कराया है। कहा कि कुछ दिन पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर ने सदर कोतवाली और चोपन थाना क्षेत्र में गिट्टी लदे वाहनों को चेक किया तो कई वाहन बिना एमएम 11 और ओवरलोड परिवहन करते मिले। बग्घानाला में स्थापित खनिज विभाग के चेकिंग बैरियर मार्ग से ओवरलोड एवं बिना वैध प्रपत्र के वाहनों का परिवहन होना संदिग्ध प्रतीत होता है। एसपी के पत्र की जानकारी होते ही बगैर वैध प्रपत्र और ओवरलोड वाहनों का संचालन कराने में शामिल कर्मियों में खलबली मच गई है।
सीओ द्वारा जांच करने पर बगैर वैध प्रपत्र के कुछ ट्रक गिट्टी का परिवहन करते मिले थे। डीएम को बग्घानाला खनन बैरियर पर चेकिंग में लगे संबंधित कर्मियों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कार्रवाई करने के लिए पत्र लिखा गया है। बगैर परमिट एवं ओवरलोड वाहनों का संचालन कराने वालों को चिह्नित कराकर कार्रवाई की जा रही है। - अमरेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें