फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं में हो पारदर्शिता

Thu, 22 Sep 2016 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सोनभद्र
विज्ञापन
परासी में लगी चौपाल में जेई से बिजली की जानकारी लेते डीएम सीबी सिंह।
विज्ञापन
आबादी के मामले में जनपद के सबसे बड़े गांव परासी में डीएम सीबी सिंह ने गुरुवार की दोपहर चौपाल लगाई। गांव को चारों तरफ परियोजनाओं से घिरे होने के कारण दो आरओ प्लांट और अनाज वितरण में गड़बड़ी की शिकायत पर यहां एक नई दुकान आवंटित करने का निर्देश दिया। बिजली आपूर्ति सुदृढ़ीकरण के लिए पुराने तारों को बदलने, सरकारी योजनाओं का पारदर्शिता पूर्ण क्रियान्वयन की ताकीद की।
विज्ञापन


दोपहर बाद पहुंचे डीएम ने सबसे पहले ग्रामीणों को सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। ग्रामीणों ने शुद्ध पेयजल के लिए गांव में आरओ प्लांट लगवाए जाने की मांग की। पूर्व प्रधान विश्राम बैसवार ने कई बार फरियाद लगाने के बाद भी ध्यान न दिए जाने की शिकायत दी। इस पर डीएम ने एसडीएम को परियोजनाओं के जरिए दो आरओ प्लांट लगवाने का निर्देश दिया।

अनाज वितरण में दिक्कत की शिकायत पर एक नई दुकान सृजन करने और बिजली के संबंध में जेई विमलेश सिंह से जानकारी लेने के बाद 17 किमी पुराने तारों को बदलने का निर्देश दिया। पात्र गृहस्थी के मामले में कहा कि अभी ळ्5ङ2 फीसद आबादी के हिसाब से ही अनाज आ रहा हश्ै। इसे 78 प्रतिशत तक ले जाना है। अक्तूबर से अनाज आवंटन में वृद्धि की उम्मीद है। बीडीओ, एडीओ पंचायत, सेक्रेट्री को योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता  का निर्देश दिया।
विज्ञापन


वाहीं अनपरा ग्राम पंचायत के निर्माण समिति अध्यक्ष अभिषेक पांडेय, आकाश  पांडेय आदि ने डीएम को पत्रक सौंप मच्छररोधी दवाओं का छिड़काव कराने और सौ  बेड के डिबुलगंज अस्पताल में चिकित्सा व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की। सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय , कुलडोमरी जिला पंचायत सदस्य बांके सिंह, पंकज मिश्रा, प्रधान मुकेश शर्मा, बीडीसी राजेश गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें