फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: लंबे समय से एक ही तहसील में जमे कर्मचारियों का करें स्थानांतरण

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। यूपी राजस्व परिषद के अध्यक्ष डाॅ. रजनीश दुबे ने शनिवार को तहसील ओबरा के स्थायी भवन निर्माण का शिलान्यास किया। सेक्टर-9 में चिह्नित भूमि पर नारियल तोड़ने के साथ ही भूमि पूजन भी किया। वर्ष 2020 में ओबरा तहसील की स्थापना हुई थी। तब से तहसील कार्यालय परियोजना के भवन में संचालन चल रहा है। लंबे समय से स्थाई भवन की मांग की जा रही थी।
विज्ञापन

शिलान्यास समारोह के बाद डॉ. रजनीश दुबे ने एसडीएम कोर्ट का निरीक्षण किया। उन्होंने न्यायालय कक्ष में मुकदमों से संबंधित पत्रावलियों व रजिस्टर को देखा। एसडीएम ओबरा को निर्देशित किया कि 05 वर्ष से अधिक समय से लंबित मुकदमों का प्राथमिकता के आधार पर सुनवाई कर निस्तारित कराएं। उन्होंने कहा कि तहसील में लंबे समय से तैनात कर्मचारियों की स्थानांतरण भी किया जाय। राजस्व से संबंधित कार्यालयों में राजस्व परिषद के लोगों को लगाया जाए। कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तस्वीर भी लगाएं।
इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की सेवा पुस्तिका, चरित्र पंजिका आदि रिकाॅर्ड को देखा। कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि कृषक दुर्घटना बीमा योजना की पत्रावलियों का शीघ्र निस्तारण करें। यह शासन की महत्वपूर्ण एवं प्राथमिकता वाली योजना है। तहसील के अभिलेखागार के पत्रावलियों के रख-रखाव की स्थिति का जायजा लिया। न्यायालय संबंधी पुराने प्रकरणों का निस्तारण तत्परता के साथ करने को कहा। इसके बाद उन्होंने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायतें भी सुनी। इस मौके पर मंडलायुक्त डॉ. मुथुकुमार स्वामी बी., डीएम बद्रीनाथ सिंह, एसपी डॉ.यशवीर सिंह, सीडीओ सौरभ गंगवार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

तहसीलों में आई 259 शिकायतें, 18 का निस्तारण
सोनभद्र। संपूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को जिले की तहसीलों में 259 मामले आए। इसमें 18 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। अन्य प्रकरणों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण की हिदायत के साथ सुपुर्द किया गया। ओबरा में 54 शिकायतें आईं, जिसमें 05 मामलें निस्तारित किए गए। सदर तहसील में 83 शिकायतों में से 07 निस्तारित हुए। घोरावल में एसडीएम राजेश सिंह की मौजूदगी में 75 प्रकरणों की सुनवाई हुई। चार मामलों का निस्तारण किया गया। दुद्धी में एसडीएम (न्यायिक) अश्वनी कुमार ने 47 शिकायतें सुनते हुए मौके पर ही 02 मामले निस्तारित किए। अन्य 45 प्रकरणों को समयबद्ध तरीके से निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
मदैनिया गांव में पहुंचे कमिश्नर
करमा। विकासखंड के मदैनिया गांव में शनिवार की शाम अचानक मंडलायुक्त डॉ.मुथुकुमार स्वामी पहुंच गए। गांव में राजस्व के तहत होने वाले सर्वे का हाल जाना। संबंधितों को कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। उन्होंने पंचायत भवन पर ग्रामीणों से विकास कार्यों की जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, एसडीएम घोरावल राजेश कुमार सिंह, बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें