फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की खुशियां मातम बदली: कार की चपेट में आने से जीजा-साले की मौत, दोनों रामलीला देखने जा रहे थे

Sun, 22 Oct 2023 10:37 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों रामलीला देखने चोपन जा रहे थे।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर चोपन थाना क्षेत्र के बग्घानाला के पास अनियंत्रित कार की टक्कर से बाइक सवार जीजा-साले की मौत हो गई। दोनों रामलीला देखने चोपन जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। हादसे के सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। दशहरा त्योहार की खुशियां मातम में बदल गईं। 

विज्ञापन


चोपन थाना क्षेत्र के नौटोलिया निवासी 36 वर्षीय राजीव पुत्र हंस लाल और 35 वर्षीय बबलू पुत्र लक्ष्मण डाला सीमेंट फैक्ट्री में काम करते थे। शनिवार रात ड्यूटी के बाद दोनों एक बाइक से चोपन में रामलीला देखने जा रहे थे। मुख्य मार्ग पर बग्घानाला स्थित फ्लाईओवर पर विपरीत दिशा से आ रही एक कार से जोरदार टक्कर हो गई।

फ्लाईओवर से नीचे सर्विस लेन पर गिरा युवक

टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार राजीव फ्लाईओवर से नीचे सर्विस लेन पर जा गिरा। मौके पर पहुंच डाला चौकी पुलिस ने दोनों को एम्बुलेंस से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेजा, जहां चिकित्सकों ने राजीव को देखते ही मृत घोषित कर दिया और घायल बबलू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचते ही डाक्टरों ने बबलू को भी मृत घोषित कर दिया।

Trending Videos
विज्ञापन

मृतक आपस में जीजा-साला बताए जा रहे है। इसमें जीजा बबलू और राजीव साला है। इस सन्दर्भ में चोपन थाना प्रभारी विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि टक्कर मारने वाले कार को कब्जे में ले लिया गया है। परिजनों की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें