फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: व्यापारियों ने बाजार बंद कर दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
विंढमगंज। व्यापार मंडल के अध्यक्ष के साथ दरोगा के दुर्व्यवहार से आक्रोशित व्यापारी शुक्रवार को आंदोलित हो गए। बाजार में दुकानें बंद कराकर विरोध प्रदर्शन किया। सब्जी मंडी के पास धरना देकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। दोपहर बाद पहुंचे सीओ ने व्यापारियों को जांच कराकर कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन

विंढमगंज बाजार के व्यापार मंडल अध्यक्ष व भाजपा के मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार केशरी उर्फ ब्लू केशरी बृहस्पतिवार की रात कस्बे में एक चाय की दुकान पर मौजूद थे। आरोप है कि वहां एक युवक से किसी बात पर उनकी कहासुनी हो गई। युवक के साथ थाने में तैनात एक दरोगा का रिश्तेदार भी मौजूद था। सूचना पाकर दरोगा दुकान पर पहुंचा और व्यापार मंडल अध्यक्ष को गाली-गलौज के साथ धमकी देने लगा।
उसने आसपास की दुकानों को भी बंद करा दिया। शुक्रवार की सुबह इस घटना की जानकारी होने पर कस्बे के व्यापारी उग्र हो गए। अपनी दुकान और प्रतिष्ठान बंद कर विरोध जताने लगे। कस्बे में जुलूस निकालकर नारेबाजी की। पुरानी सब्जी मंडी में धरने पर बैठ गए। उच्चाधिकारियाें के मौके पर आने और दरोगा पर कार्रवाई के बाद ही दुकान खोलने का निर्णय लिया। करीब सात घंटे बाद पहुंचे सीओ दुद्धी प्रदीप सिंह चंदेल ने व्यापारियों से वार्ता की। व्यापार मंडल ने दरोगा के प्रति जमकर भड़ास निकाली और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि जब तक आरोपी दरोगा व उसके साथियों पर कार्रवाई नहीं हाेती, बाजार में दुकानें नहीं खोली जाएंगी। सीओ ने आश्वासन दिया कि पूरे घटनाक्रम के केंद्र बिंदु रहे स्थानीय युवक जावेद अख्तर पर कार्रवाई की जा रही है। साथ ही दुर्व्यवहार के आरोपी दरोगा के खिलाफ उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। उनके निर्देश पर दरोगा पर कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद व्यापारी दुकान खोलने पर राजी हुए। प्रदर्शन में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री सुरेंद्र अग्रहरि, संजू तिवारी, राजेंद्र प्रसाद केसरी, विकास जायसवाल, रवि शंकर जायसवाल, वीरेंद्र केसरी व चंद्रभान गुप्ता आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें