फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: किशोर की सीने में फंसा सिक्का, डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुकूट (सोनभद्र)। खेल-खेल में 13 वर्षीय किशोर ने दस रुपये का सिक्का निगल लिया। वह सिक्का उसके गर्दन के नीचे सीने में जाकर अटक गया। परिजन उसे लेकर हिंडाल्को अस्पताल पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बिना ऑपरेशन सिक्के को बाहर निकालने में सफलता पाई। इसके बाद किशोर के परिजनों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

अनपरा निवासी धर्मजीत सिंह का पुत्र अविनाश (13) ने बृहस्पतिवार को खेलने के दौरान दस रुपये का सिक्का निगल लिया। जिससे उसकी गर्दन व सीने में गंभीर दर्द हो रहा था। परिजन किशोर को लेकर हिंडाल्को अस्पताल में पहुंचे। ईएनटी स्पेशलिस्ट डॉ. शोभित श्रीवास्तव की तरफ से गई प्रारंभिक जांच में बच्चे के गले में कोई सिक्का नहीं दिखा। हिंडाल्को हॉस्पिटल के सीएमओ डॉ. भास्कर दत्ता के निर्देशन में डॉ. शोभित श्रीवास्तव ने बच्चे के सीने का एक्स-रे किया। एक्स-रे की रिपोर्ट में छाती के नीचे सिक्का फंसा दिख रहा था। डॉक्टर की सूझबूझ का ही नतीजा था कि उन्होंने बिना देर किए बच्चे को बेहोश कर सिक्का निकालने का निर्णय लिया। डॉक्टर ने बिना ऑपरेशन के समझदारी के साथ दूरबीन विधि के जरिये सिक्का बाहर निकाल दिया, जिससे न केवल बच्चे ने बल्कि उनके परिजनों ने भी चैन की सांस ली। बच्चे को सकुशल कुछ ही देर में घर भी भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें