फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने के लिए एंबुलेंस कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते एंबुलेंस कर्मी। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट पर भारतीय मजदूर संघ के नेतृत्व में 108 एवं 102 एंबुलेंस कर्मचारी संघ के बैनर तले कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद डीएम को मांगपत्र सौंप कर समस्या समाधान करने की मांग की।
विज्ञापन

एंबुलेंस कर्मचारी संघ अध्यक्ष अश्वनी पांडेय ने कहा कि एंबुलेंसों के पायलट और ईएमटी जिस हिसाब से मेहनत कर रहे हैं, उसके अनुसार मानदेय नहीं दिया जा रहा है। मांग की कि एंबुलेंस कर्मियों को नियमित वेतन दिया जाए। समय पर घोषित महंगाई भत्ते का भुगतान भी किया जाए। एंबुलेंस कर्मियों से 12-12 घंटे काम लिया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन से अतिरिक्त चार घंटे लिए जा रहे काम का डबल वेतन की दर से भुगतान कराने की मांग की। वक्ताओं न कहा कि कंपनी के कार्यालय में कार्यरत लगभग 2000 हजार कर्मचारियों को भी नियमित वेतन नहीं दिया जा रहा है। इन सभी मांगों को पूरा किया जाए। प्रदर्शन में दीपक पांडेय, पुष्कर सिंह, अंशु, निषाद, विशाल, सुनील, योगेंद्र, जेपी, कन्हैया, शाह आलम, परवीन, पीएन सिंह, रामबाबू पांडेय, रामकेश, विनोद, सुनील आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें