UP Accident News: मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा लंघाडोल थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात उस समय हुआ, जब तीनों युवक एक पारिवारिक निमंत्रण से लौट रहे थे।
जानकारी के अनुसार ग्राम माछरकट्टा निवासी रामभजन सिंह अपने साथियों राहुल सिंह और लाल बहादुर सिंह के साथ गोरवानी से बाइक द्वारा अपने गांव लौट रहे थे। देर रात जब उनकी बाइक सुलियरी वन चौकी के पास पहुंची, तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कोयला लदे हाईवा ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर दूर जा गिरे।