फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन

Wed, 13 May 2015 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो। सोनभद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 पदोन्नति सहित वेतन विसंगति को लेकर डिप्लोमा इंजीनियरों का आंदोलन जारी है। बुधवार से इंजीनियरों ने राज्य विद्युत डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन के बैनर तले वर्क टू रूल  (नियमानुसार निर्धारित काम) आंदोलन की शुरुआत कर दी। इससे पहले विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधी और  शाम परियोजना गेट पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 
केंद्रीय उपाध्यक्ष इं. डीडी मौर्य, कें द्रीय संगठन सचिव अभिषेक बरनवाल, केंद्रीय प्रचार सचिव इं. सुनील कुमार का कहना था कि केवल दो माह के प्रशिक्षण को डिप्लोमा के बराबर की मान्यता दी जा रही है, इस बात को किसी भी तरह से जायज नहीं माना जा सकता। इं. रवींद्र सिंह यादव, इं. समुन अहमद, इं. सचिन कनौजिया, शाखा अध्यक्ष इं. अल्ताफ अली, केंद्रीय महामंत्री इं. अनूप वर्मा,  शैलेष कुमार, इं. अमरकांत तिवारी, इं. अभय कुमार सिंह आदि का कहना था कि 17 मई तक वर्क टू रूल आंदोलन जारी रहेगा।


चेतावनी देते हुए कहा कि इस पर भी संजीदगी नहीं दिखी तो क्रमिक अनशन के साथ ही आगे की  रणनीति बनाई जाएगी। इसमें हक  एवं अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए संघर्ष किया जाएगा। इस अवसर पर पर इं. सुभाष, इं. पवन चौरसिया, इं. अमित कुमार, इं. दिनेश यादव, इं. पंकज त्रिपाठी, इं. धर्मेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थइत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें