फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में ठगों के हौसले बुलंद: झांसा देकर दुकानदार से 30 हजार उड़ा ले गए, अभी भी फोन कर मांग रहे हैं पैसे

Mon, 30 Jan 2023 09:51 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र

सार

पुलिस ने बताया कि वादी अनिल कुमार सिंह निराला नगर दरोजा जी की गली थाना राबर्ट्सगंज की अनिल ड्रेसेज के नाम से एक कपड़े की दुकान है। अनिल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि चार जनवरी 2023 को मेरी दुकान पर मुंह बांधा हुआ एक व्यक्ति आया तथा उसके साथ ही दो लोग बिना मुंह बांधे दुकान से थोड़ी दूर पर खड़े थे। मुंह बांधने वाले आदमी ने कहा...
विज्ञापन
नकली नोट - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र में नकली नोटों की आपूर्ति करने वाले गिरोह के सदस्यों ने जिले में भी पांव पसारना शुरू कर दिया है। ठगों ने एक दुकानदार को नकली सौ की नोटों की पांच गड्डी देकर पांच-पांच सौ के 60 नोट उड़ा लिए। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन का केस दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि वादी अनिल कुमार सिंह निराला नगर दरोजा जी की गली थाना राबर्ट्सगंज की अनिल ड्रेसेज के नाम से एक कपड़े की दुकान है। अनिल ने तहरीर देकर अवगत कराया है कि चार जनवरी 2023 को मेरी दुकान पर मुंह बांधा हुआ एक व्यक्ति आया तथा उसके साथ ही दो लोग बिना मुंह बांधे दुकान से थोड़ी दूर पर खड़े थे। मुंह बांधने वाले आदमी ने कहा कि मुझे दुकान से लेन दारी करनी है। एक काली पन्नी में लिपटी हुई पांच नोटों की गड्डी सौ सौ रुपये की देकर कहां की मुझे 30000 पांच-पांच सौ नोट की आवश्यकता है।

Trending Videos
विज्ञापन

यूपी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला।
आप मुझे तीस हजार दे दो, सामने खडे हुए व्यक्तियों को देकर उन्हें विदा कर मैं आपके यहां खरीदारी करूंगा। मैंने इस विश्वास कर तीस हजार दे दिए।  रुपये लेने वाला व्यक्ति सामने खड़े दोनों व्यक्तियों को देते हुए कुछ बातचीत करते करते ओझल हो गया। उसके द्वारा दी गई नोटों की गड्डी में से एक गड्डी खोलकर चेक किया, जिसके उपर नीचे सौ की नोट लगी थी। खोलकर देखने में शेष गड्डी में सफेद रंग का कागज रखा हुआ मिला।
मैंने शर्मवश यह बात किसी को बताई नहीं बल्कि एक गड्डी रखकर शेष गड्डीयों मे से सौ-सौ रूपये निकालकर शेष कागज फेंक दिए। इस बीच कहीं से मेरा मोबाइल नंबर जानकर मेरे पास फोन किया तथा पुनः पैसा देने के लिए कहने लगा। कहां कि हम पैसे को दुगुना भी कर देगें। आप जब कहो मैं तुम्हारे दुकान पर आ जाऊं। आखरी फोन दिनांक 23 जनवरी  को आया जिस पर उपरोक्त बाते करते हुए और रूपये की मांग करने लगा।  इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें