फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: शादी कराने के बहाने फिरोजाबाद से बुलाकर तीन युवकों को लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथीनाला-दुद्धी के बीच जंगल में जालसाजों ने तीन युवकों को अपना शिकार बनाया। पहले शादी कराने के बहाने उन्हें यहां बुलाया, उसके बाद नशीला पदार्थ खिलाकर उनके पास से नकदी और मोबाइल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस ने तीनों युवकों को बेहोशी की हालत में सीएचसी दुद्धी पहुंचाया। उनकी पहचान आगरा के ओमप्रकाश नगर निवासी प्रेमपाल (42) पुत्र बाबू राम, रसूलाबाद निवासी बच्चू (40) पुत्र कल्याण सिंह और फिरोजाबाद निवासी गोविंद सिंह (33) पुत्र प्रीतम सिंह के रूप में हुई।
तीनों का दुद्धी सीएचसी में उपचार किया जा रहा है। कोतवाली पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर घायलों से पूछताछ की। युवकों ने बताया कि गोविंद सिंह की शादी इसी क्षेत्र में किसी गांव में कराने की बात बताकर अज्ञात लोगों ने बुलाया।
विज्ञापन

हाथीनाला के पहले चोपन की ओर से खाना पीना कराकर जंगल की ओर पहुंचाया। इसके बाद तीनों युवक अचेत हो गए। जहरखुरान तीनों के मोबाइल व नकद धनराशि लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें