फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन के धक्के से तीन युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
राबर्ट्सगंज के फ्लाईओवर पर शुक्रवार की शाम अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। कोतवाल सत्यनारायण मिश्रा ने घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। डॉक्टर ने एक घायल की हालत गंभीर देख कर उसे ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुुताबिक शुक्रवार की शाम करीब साढ़े छह बजे राबर्ट्सगंज के चंडी तिराहे की तरफ से बाइक सवार फ्लाईओवर से उरमौरा की तरफ जा रहे थे। अभी कोतवाली के समीप बाइक सवार पहुंचे थे कि पीछे से जा रहे चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि कोतवाली तक उसकी आवास पहुंच गई। फोर्स के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और एसएसआई ऐश खां तुरंत मौके पर पहुंचे। घायल बिच्छी गांव निवासी दशमी (35), चंद्रमा (25) और शिवांनद (28) को जिला अस्पताल भेजवाया। इनमें एक की हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें