फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के सोनभद्र में बड़ा हादसा: मिट्टी का टीला ढहने से चार मजदूर दबे, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

Sat, 10 Feb 2024 07:22 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अनपरा

सार

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से रामजतन को सुरक्षित बाहर निकाला। रामजतन का सिर बाहर था, जबकि शरीर अंदर दबा था। उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
मिट्टी का टीला गिरने से तीन मजदूरों की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र स्थित अनपरा थाना क्षेत्र के झिंगुरदह हनुमान मंदिर के पास शनिवार को मिट्टी का टीला ढहने से दो महिलाओं समेत चार मजदूर दब गए। इसमें तीन की मौत हो गई, जबकि एक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी घर की पोताई के लिए मिट्टी निकाल रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर सीएचसी दुद्धी भेज दिया। वहीं घायल को डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

ओबरा थाना क्षेत्र के बैरपुर ग्राम पंचायत के अलग-अलग टोलों से 10-12 लोग पिकअप पर सवार होकर मिट्टी निकालने झिंगुरदह गए थे। वहां हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी के नीचे से सभी कुदाल व फावड़ा की मदद से मिट्टी निकालकर बोरे में भर रहे थे। इसी दौरान मिट्टी का बड़ा टीला ढह गया। मदरहा टोला निवासी शिवकुमारी उर्फ लोली (35) पत्नी अमेरिका गुर्जर, रामसूरत भारती (35) पुत्र रामप्यारे, रामेश्वरी देवी (50) पत्नी रामकेश्वर भारती और सागरदह टोला निवासी रामजतन गुर्जर (50) पुत्र रामदुलार इसमें दब गए। चीख-पुकार सुनकर साथ आए अन्य लोग उस ओर दौड़े। आसपास के लोगों ने सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से रामजतन को सुरक्षित बाहर निकाला। रामजतन का सिर बाहर था, जबकि शरीर अंदर दबा था। उसे डिबुलगंज संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जेसीबी की मदद से अन्य तीनों को बाहर निकाला गया, मगर तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीओ पिपरी अमित कुमार ने बताया कि घर की पोताई के लिए मिट्टी निकालने के दौरान टीला ढहने से हादसा हुआ है। सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल की हालत खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें