फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonbhadra: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार तीन दोस्तों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Wed, 28 Dec 2022 09:44 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र

सार

यूपी के सोनभद्र जिले में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  घटना के बाद काफी देर तक उनका शव सड़क पर पड़ा रहा। 
विज्ञापन
अस्पताल पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सोनभद्र जिले में बुधवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई।  अंबिकापुर-रेणुकूट मार्ग पर खोतोमहुआ मोड़ के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मारी थी। घटना के बाद काफी देर तक उनका शव सड़क पर पड़ा रहा। हादसे की सूचना के बाद से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी अनिल कुमार (25) पुत्र गुलाब और हथियार गांव निवासी राजेश कुमार (28) पुत्र रामचंद्र के साथ छत्तीसगढ़ के हरदी बहरा निवासी विनोद कुमार (23) कहीं बाहर एक साथ काम करते थे। कुछ दिन पहले ही तीनों घर आए थे। बुधवार को तीनों किसी काम से बभनी बाजार गए थे।

युवकों को कुचलते हुए वाहन लेकर भागा चालक

देर शाम विनोद और राजेश बाइक से बभनी से अनिल को उसके गांव चैनपुर पहुंचाने जा रहे थे। खोतोमहुआ मोड़ के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। सड़क पर गिरे युवकों को कुचलते हुए वाहन लेकर चालक फरार हो गया। घटना में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। राहगीरों से घटना की सूचना मिलने पर बभनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।

वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरएस शर्मा ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया, जहां चिकित्साधीक्षक डॉ. फिरोज आब्दीन ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घायलों के जेब से मिले पास कागजात से उनकी शिनाख्त कर पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। पुलिस का कहना है कि वाहन के बारे में पता कराया जा रहा है। हादसे की शिकार युवकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें