फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामानों के साथ जीजा-साले सहित तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र दो अलग-अलग जगहों पर हुई चोरी के मामले में पिछले 24 घंटे के दौरान पुलिस ने जीजा-साला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद संबंधित धाराओं में उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

एसआई विमलेश सिंह ने बताया कि कस्बे के जीआईसी लैब और पिपरडीह गांव में बीते दिनों हुई चोरी करने वालों की तलाश की जा रही थी। चोर पिपरडीह के शाहपुर टोला में रीता के घर से सबमर्सिबल पंप चोरी कर फरार हो गए थे। उन्होंने बताया कि रविवार की रात पुलिस ने सूर निवासी गोठानी थाना जुगैल, राजेंद्र निवासी पिपरडीह दुद्धी को बाइक से चोरी का सबमर्सिबल पंप लेकर भागते समय दुद्धी के समीप से गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों जीजा और साले हैं। वहीं कस्बा के राजकीय इंटर कॉलेज दुद्धी के लैब से फ्रॉक कटिंग प्लेट्स उपकरण चोरी करने वाला युवक राम मनोज निवासी बीड़र को चोरी के डिसेक्शन प्लेट सहित अन्य सामान के साथ पकड़ा गया। तीनों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें