फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्चा मकान ढहने से हजारों का सामान नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन से रुक-रुक कर हो रही झमाझम बारिश के बीच कोटा ग्राम पंचायत के रानीताली में बृहस्पतिवार की रात एक कच्चा मकान ढह गया। दीवारों के नीचे दबकर घर में रखा राशन सहित हजारों का सामान बर्बाद हो गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

बारिश होने से नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। तीन दिनों से हो रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। बारिश कहीं मुस्कान तो कहीं परेशानी का सबब बन चुकी है। कस्बों में सड़कें जलमग्न हैं तो कहीं भारी बारिश के कारण लोगों के घरों में भी पानी भर रहा है। कीचड़ और पानी से लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल है। विकासखंड चोपन अंतर्गत कोटा ग्राम पंचायत के रानी ताली में बीती रात बारिश के कारण अशोक पुत्र निलेश के कच्चे मकान का खपरैल छत गिर जाने से घर में रखा राशन व चारपाई बिस्तर कपड़े आदि हजारों का सामान खप्पर के नीचे दब गया जिससे परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है। पीड़ित मकान मालिक अशोक ने बताया कि घर गिरने की आहट सुनाई देते ही सही लोग बाहर निकल आए अन्यथा अनहोनी हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें