फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवजह घूमने वालों को चेतावनी देकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
महिलाओं संबंधी अपराध पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस सक्रिय हो गई है। सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत एंटी रोमियो स्क्वाड टीम ने स्कूलों, कोचिंग सेंटरों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस ने बेवजह खड़े लोगों से पूछताछ कर दोबारा दिखाई न देने की हिदायत देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह के निर्देश पर महिला सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत जनपद की समस्त थानों की एंटी रोमियो टीम द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सोमवार को विभिन्न स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थान, सार्वजनिक स्थलों, ग्रामीण इलाकों आदि में जाकर चेकिंग की। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और शासन द्वारा महिलाओं की सुरक्षा व सहायता के लिए चलाई जा रहे विभिन्न हेल्पलाइन के बारे में बताया। कहा कि विषम परिस्थिति में तत्काल हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल कर सहायता प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें