फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 घंटे बाद कुएं से निकला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
सदर कोतवाली क्षेत्र के धर्मशाला चौक के समीप रविवार की रात कुएं में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। 28 घंटे बाद दूसरे दिन सोमवार को पुलिस और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर शव निकाला। मृतक की पहचान नहीं हो सकी। जिला अस्पताल के मोर्चरी में शव को रखा गया है। पुलिस मृतक के परिवार वालों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

रात करीब आठ बजे कुछ लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि धर्मशाला चौक के समीप स्थित कुएं में एक युवक गिर गया है। सूचना मिलते ही दलबल के साथ कोतवाल सत्य नारायण मिश्रा और कस्बा चौकी प्रभारी संजय सिंह घटनास्थल पर पहुंच कर युवक की तलाश में जुट गए। कुछ ही देर बाद दमकलकर्मी भी पहुंच गए। देर रात तक पुलिस और दमकलकर्मी कुएं में युवक की तलाश करते रहे लेकिन पता नहीं चला। सोमवार की सुबह दोबारा पुलिस और दमकल कर्मियों ने कुएं में तलाश शुरू की तो युवक का शव दिखाई दिया। दोपहर करीब 12 बजे पुलिस शव को निकलवाने में सफल रही। चौकी इंचार्ज संजय सिंह ने बताया कि कुएं के अंदर से चारपाई में बांधकर शव को किसी तरह से बाहर निकाला गया। मृतक की पहचान कराने का प्रयास जारी है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें