फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध क्लिनिक संचालित करने वालों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध ढंग से कई निजी क्लिनिक संचालित हो रहे हैं। मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर ने नोडल अधिकारी को केस दर्ज कराने का आदेश दिया है। मंगलवार को घोरावल कोतवाली पुलिस ने नोडल की तहरीर पर अवैध क्लिनिक संचालित करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि घोरावल कोतवाली के घुवास गांव में अवैध क्लीनिक का संचालन करने व गरीब जनता को बहला-फुसलाकर मरीजों को पानी का बोतल चढ़ाने के साथ ही कोविड-19 टीकाकरण कराने से लोगों को मना करने के मामले में पुलिस ने दो व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। सीओ संजीव कटियार ने बताया कि नोडल अधिकारी पंजीकरण प्राइवेट हॉस्पिटल/क्लीनिक डॉ. मुन्ना प्रसाद की तहरीर पर घुवास गांव निवासी गोविंद गुप्ता और अमरेश कुमार शर्मा के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है। वादी का आरोप है कि बिना डिग्री के ही क्लिनिक का संचालन किया जा रहा था। उन्होंने कहा कि विवेचना के दौरान आरोप सही मिलने पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें