फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान : टीकाकरण ने बढ़ाई कोरोना से लड़ने की क्षमता

विज्ञापन
राबर्ट्सगंज नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड वैक्सीनेशन कराती छात्रा। - फोटो : SONBHADRA
विज्ञापन
कोरोना की पहली और दूसरी लहर में भयावह त्रासदी देख चुके लोगों के लिए तीसरी लहर का आना और जाना किसी हैरत से कम नहीं। इस बार कोरोना से संक्रमित होने वालों को अस्पताल में भी जाने की नौबत नहीं आई। ज्यादातर अस्पतालों में आरक्षित बेड खाली ही रह गए। सिर्फ घर पर समुचित देखभाल व उपचार से ही वह स्वस्थ हो गए। इसे टीकाकरण का असर माना जा रहा है। टीके के जरिए लोगों में कोरोना से लड़ने की प्रतिरक्षण क्षमता विकसित हुई है। इसके चलते बीमारी का लोगों पर ज्यादा असर नहीं हो रहा। यही कारण है कि विभाग चौथी लहर के खतरे के मद्देनजर अब 12-14 वर्ष आयु वालों को प्रतिरक्षित करने पर भरपूर जोर दे रहा है।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर के दौरान जिले में दो सौ से अधिक लोगों ने जान गंवाई। अस्पतालों में बेड और ऑक्सीजन के लिए मारामारी मची रही। ठीक इसी दौरान टीकाकरण भी चलता रहा। भ्रांतियों में जकड़े लोग पहले तो टीकाकरण के प्रति उदासीन बने रहे, मगर बीमारी का असर देख उन्होंने टीका लगवाने में तेजी दिखाई। कहीं राशन लेने के लिए टीके की बाध्यता की गई तो कहीं एक शहर से दूसरे शहर आवागमन के लिए टीकाकरण प्रमाण पत्र को जरूरी बनाया गया। थोड़ी जागरुकता और थोड़ी सख्ती का सार्थक असर रहा कि लोगों का टीकाकरण में रुझान बढ़ा। गांव-गांव कैंप लगाकर लोगों ने टीका लगवाया। कोरोना की तीसरी लहर शुरू हुई तो फिर से लोग सहमने लगे थे, लेकिन पहले से ही टीकाकरण करा चुके ज्यादातर लोगों पर कोरोना कोई खास असर नहीं दिखा सका। स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि टीकाकरण के कारण लोगों में प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी है। हर वर्ग का टीकाकरण पूर्ण होने पर फिर किसी तरह से कोरोना का भय नहीं रहेगा।
कोरोना टीकाकरण का आंकड़ा::
12-14 वर्ष 1627
15-17 वष 203855
18-44 वष 1778876
45-60 वर्ष 525576
60 वर्ष से ऊपर 264283
टीका लगवाने के कारण लोगों की प्रतिरक्षण क्षमता बढ़ी है, जिसका असर रहा कि तीसरी लहर कोई असर नहीं दिखा सकी। अब आसन्न चौथी लहर के मद्देनजर 12-14 वर्ष की आयु वालों के टीकाकरण पर जोर दिया जा रहा है। सभी ब्लाकों के प्रभारियों को निर्देश दिया गया है कि वह स्कूलों में कैंप कर टीका लगवाएं। अभिभावकों को भी जागरुक किया जा रहा है। - डॉ. एसके चतुर्वेदी, प्रभारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें