फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: सगाई के बीच लेन-देन पर बिगड़ी बात, दांपत्य सूत्र में बंधने से पहले टूट गया रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यालय स्थित एक पैलेस में शुक्रवार को सगाई की रस्म अचानक से रोक दी गई। इस दौरान लड़का पक्ष की तरफ से अचानक से लेन-देन की बात शुरू कर दी गई। कुछ मांगों को मानने के लिए दबाव बनाया गया। असमर्थता जताने पर रिश्ते से इंकार कर दिया गया। इस मामले में वर पक्ष पर सगाई तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने इस मामले में वार्ता के लिए दोनों पक्षों को शनिवार को कोतवाली बुलाया है।
विज्ञापन

राॅबर्ट्सगंज क्षेत्र के युवक-युवती बिहार में शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। सजातीय और क्षेत्रीय होने के कारण दोनों के परिवार वालों ने आपस में रिश्ते की बात तय की। रिश्ते पर सहमति बनने के बाद शुक्रवार को सगाई का कार्यक्रम रखा गया। रॉबर्ट्सगंज स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए दोनों पक्षों के सगे-संबंधी भी पहुंच गए। बताते हैं कि ऐन वक्त पर अचानक से लेन-देन की बातचीत शुरू कर दी गई। लड़की पक्ष का आरोप है कि पहले से जो बात तय हुई थी, उसके अलावा भी पैसे की मांग की जाने लगी। करीब घंटे भर तक दोनों पक्षों में इस पर बातचीत चलती रही लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला। पहले लड़के पक्ष ने सगाई से इंकार कर दिया। बाद में लड़की पक्ष ने भी ऐसे घर में लड़की देने से इंकार करते हुए कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर सौंप दी। प्रभारी निरीक्षक रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि मामला रिश्ते से जुड़ा हुआ है। सही मसला क्या है, यह जानने के लिए शनिवार को दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया गया। उनसे बातचीत कर मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें