फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: बंद मकान से 50 हजार रुपये नकदी और जेवर उठा ले गए चोर

विज्ञापन
पीडीडीयू नगर में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
मुगलसराय कोतवाली के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांधी नगर काॅलोनी स्थित एक बंद मकान से चोर 50 हजार रुपये नकदी समेत 50 हजार रुपये के गहने उठा ले गए। घटना की जानकारी होने के बाद भवन स्वामी के भाई जब मौके पर पहुंचे तो कमरे में बिखरा हुआ समान देखकर उनके होश उड़ गए। इसके बाद उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची मामले की छानबीन में जुट गई ।
विज्ञापन


नगर के चंदासी पुलिस चौकी क्षेत्र के गांधीनगर के रहने वाले छोटे लाल श्रीवास्तव कोयले का व्यापार करते है। उनके पुत्र मुंबई में रहते हैं। वह सोमवार को घर पर ताला बंद कर अपनी पत्नी के साथ मुंबई पुत्र से मिलने चले गए। इस दौरान रात में बंद मकान में घुसे चोरों ने कमरे में रखी आलमारी का ताला तोड़कर उसे खंगाल डाला। मंगलवार की सुबह पड़ोस के लोगों ने इसकी सूचना फोन से उन्हें तो वे घबरा गए। इसके बाद उन्होंने घटना की जानकारी अपने भाई चंद्रिका श्रीवास्तव को दी। सूचना के बाद चंद्रिका श्रीवास्तव गांधी नगर स्थित मकान में पहुंचे तो देखा कि कमरे में सारा समान बिखरा हुआ था। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें