डाला चौकी पुलिस ने चोरी के आठ मोबाइल व अन्य सामानों के साथ दो चोरों को गिरफ्तार किया। सभी मोबाइल फोन अलग-अलग स्थानों से चोरी हुए थे। पूछताछ के बाद एक आरोपी को संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया।
डाला चौकी इंचार्ज मनोज ठाकुर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर मलिन बस्ती के पास से दो चोरों को पकड़ा गया। उनके पास से चार एंड्रॉयड और चार साधारण कीपैड मोबाइल फोन, दो चार्जर, आठ डेटा केबल बरामद हुए। पकड़े गए आरोपी में एक जयगोविंद मौर्य है जबकि दूसरा नाबालिग है। एक चोर को जेल भेज दिया गया, जबकि दूसरे को बाल सुधार गृह भेजने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।