फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में थर्मल बैकिंग, पीक आवर में फुल लोड

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली की मांग में कमी के कारण दिन में निगम के साथ निजी बिजली घरों से भी जहां भारी थर्मल बैकिंग की जा रही है। वहीं पीक ऑवर में मांग में इजाफा होते ही इकाइयों से पूर्ण क्षमता से उत्पादन किया जा रहा है। तीन दिनों से बिजली की मांग स्थिर रहने के कारण कई इकाइयों को अब भी रिजर्व शट डाउन में ही रखा गया है।
विज्ञापन

सोमवार सुबह प्रदेश में बिजली की अधिकतम मांग 15117 मेगावाट दर्ज की गई। इससे पूर्व दिन में बिजली की मांग महज 11 हजार मेगावाट के आसपास बने रहने से सिस्टम कंट्रोल के निर्देश पर बिजली घरों से दिन भर थर्मल बैकिंग जारी रही। लेकिन सूर्यास्त होते ही बाजारों में बिजली की खपत बढ़ते ही मांग अचानक दो हजार मेगावाट की बढ़ोतरी के साथ 13 हजार मेगावाट पहुंच गई। इसे देखते हुए सभी बिजली घरों से जहां थर्मल बैकिंग हटा ली गई, वहीं रिहंद हाइड्रो के चार टरबाइनों से भी 192 मेगावाट उत्पादन शुरू हो गया।
अनपरा की पहली इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू
तकनीकी कारणों से बंद अनपरा परियोजना की 210 मेगावाट की पहली इकाई से विद्युत उत्पादन शुरू हो गया है। हालांकि सोमवार शाम अचानक आये फाल्ट के कारण 500 मेगावाट की छठी इकाई ट्रिप कर गई। लेकिन अभियंताओं ने आनन-फानन में अनुरक्षण करते हुए दो घंटे के अंतराल में ही पुन: इकाई को लाइटअप कर लिया। प्रबंधन के अनुसार रात में इकाई को सिंक्रोनाइज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें