फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: दिन में 1.4 डिग्री सेल्सियस लुढ़का पारा, रात में दो डिग्री तापमान बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में गलन बरकरार है। रविवार को रात के तापमान में थोड़ी वृद्धि हुई तो दिन का तापमान लुढ़क गया। पूरे दिन सर्द हवा और गलन से लोग ठिठुरते नजर आए।
विज्ञापन

सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहा। ठंडी हवाओं के कारण लोग घरों से बाहर नहीं निकले। मौसम विशेषज्ञों ने अगले तीन-चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना जताई है।
जिले के न्यूनतम पारा में बीते कुछ दिनों तक गिरावट दर्ज हुई। हालांकि रविवार को अधिकतम पारा में कमी दर्ज हुई। पारा गिरने से दिन की ठंड बढ़ गई है। सर्द हवा चलने से गर्म कपड़े पहने होने के बाद भी लोग कांपते रहे।
विज्ञापन

अवकाश का दिन होने की वजह से अधिकांश समय लोग अपने घरों में ही रहे। जरूरी काम होने पर ही अपने घरों से निकले। मौसम विज्ञान केंद्र के प्रेक्षक राजन सिंह ने बताया कि रविवार को न्यूनतम पारा 9.0 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम पारा 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इसकी अपेक्षा शनिवार को न्यूनतम पारा 7.0 और अधिकतम पारा 20.2 डिग्री मापा गया था। इस तरह से बीते 24 घंटे में न्यूनतम पारा में दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन

वहीं अधिकतम पारा 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रिकार्ड हुआ। शनिवार की रात में कोहरे का असर कम था। दूसरे दिन रविवार की सुबह नौ बजे के बाद तक आसमान में बादल छाए रहे। कहा कि अगले चार दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें