पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर बृहस्पतिवार की रात कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। ककरी व रेणुसागर परियोजना में हुए कार्यक्रम में नामचीन कवियों ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं की वाहवाही बटोरी। ककरी परियोजना के मनोरंजन केंद्र में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के जिला प्रभारी अनिल सिंह, साडा के नामित सदस्य केसी जैन, बागवानी बोर्ड के सदस्य जगदीश वैसवार, समाजसेवी आरडी सिंह आदि ने दीप जलाकर की। इसके बाद उपस्थित लोगों ने अटल जी को श्रद्धांजलि दी। समापन पर केसी जैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कवि डॉ. अजय विक्रम सिंह, डॉ. अनुपमा गुप्ता, जयनारायण, अभय मिश्रा, अजीम कानपुरी, रमेश सिंह, जितेंद्र जौहर, बरमेश्वर पाठक ने आकर्षक रचनाएं प्रस्तुत की। कार्यक्रम में भाजपा के मंडल अध्यक्ष प्रमोद शुक्ला, सरस्वती विद्यामंदिर के प्रधानाचार्य सुभाष त्रिपाठी, सुरेंद्र द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, प्रभाशंकर मिश्रा, ऋतुराज मौर्य, संतोष सिंह, दिलीप गुप्ता, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेणुसागर एवं फोनिक्स क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पैराडाइज प्रेक्षागृह में हुए कवि सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनिट हेड आरपी सिंह, दिशिता महिला मंडल की वरिष्ठ सदस्य इंदु सिंह, संचालन विभाग के हेड मनीष जैन, मेंटेनेंस विभाग के हेड जगदीश पात्रा एवं एचआर हेड आशीष पांडेय ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलन कर किया। कार्यक्रम में विभा शुक्ला, समीर शुक्ला, देवेंद्र सिंह परिहार, मुकेश मनमौजी, सुनील समैया, बृज किशोर पटेल, कमलेश राजहंस आदि कवियाें ने समसामयिक विषयों, सामाजिक सरोकारों, मानवीय संवेदनाओं और राष्ट्रप्रेम को अपनी रचनाओं के माध्यम से प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। फोनिक्स क्लब के महासचिव सुधाकर अन्नामलाई एवं सांस्कृतिक सचिव विभु पात्रा ने आभार व्यक्त किया।