जरहा न्याय पंचायत में बृहस्पतिवार को स्व. रामलखन जायसवाल स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन हुआ। पहले दिन तीन मैच खेले गए। इसमें जरहा ए और वाड्रफनगर की टीम विजेता रही।
ग्रामीण खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से आयोजित खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन गणेश शर्मा और डॉ. ब्रह्मजीत सिंह ने फीता काटकर किया। पहला मैच जरहा ए और सिरसोती ए के बीच खेला गया। इसमें जरहा की टीम विजेता रही। वहीं दूसरे मैच में सिरसोती बी और वाड्रफनगर के बीच रोचक मुकाबला हुआ। वाड्रफनगर की टीम ने जीत दर्ज की। तीसरे मैच में वाड्रफनगर ने जरहा को पराजित किया। 13 मार्च तक चलने वाले टूर्नामेंट में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की टीमें भाग ले रही हैं। उद्घाटन अवसर पर राजकुमार सिंह, ज्ञानचंद जायसवाल, संतोष जायसवाल, रवि गुप्ता, प्रधान प्रतिनिधि विनोद भारती, श्याम सुंदर जायसवाल आदि मौजूद रहे।