फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: वॉलीबाल, बैडमिंटन में बीए और चेस में बीसीए की टीम रही विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के औड़ीमोड़ स्थित अवधूत भगवान राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में तीन दिवसीय अवधूत सिंह शावक राम क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को आगाज हुआ। पहले दिन वॉलीबाॅल, बैडमिंटन में बीए और चेस में बीसीए की टीम विजेता रही।
विज्ञापन


प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनपरा नगर पंचायत के अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने दीप जलाकर किया। इसके बाद बालक एवं बालिका वर्ग में क्रिकेट, बालक वर्ग में वॉलीबाल, बालिका वर्ग में बैडमिंटन, बालिका वर्ग में चेस की प्रतियोगिता हुई। वॉलीबाॅल के बालक वर्ग में बीए की टीम, बैडमिंटन में बालिका वर्ग की बीए की टीम, चेस में बालिका वर्ग में बीसीए की टीम विजेता रही। सभी खेलों में चार-चार टीमों ने प्रतिभाग किया। आज के इस आयोजन में क्रीडा परिषद, पर्यवेक्षण समिति सहित समस्त समितियों के सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन किरन लता ने किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में राजेश गुप्ता, पवन बैसवार एवं मुकेश शर्मा रहे। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय विक्रम सिंह, खेल अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र लाल, खेल सचिव डॉ. आलोक कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. अजय कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर पांडेय, डॉ. अभय शंकर दिवेदी, डॉ. वंदना यादव, डॉ. सुभाष चौहान और अनिल कुमार पांडेय डॉ. मुकेश गुप्ता, डॉ. धनेश गुप्ता, डॉ. अनूप द्विवेदी सहित विभागों के शिक्षक एवं महाविद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें