फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पशुओं को पिकअप में ठूंसकर ले जा रहे थे झारखंड, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय थाने पुलिस ने शुक्रवार को पशु तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार किया। उससे सात पशुओं को मुक्त कराया। आरोपी पशुओं को पिकअप में ठूंसकर झारखंड ले जा रहा था। थाना प्रभारी शिवकुमार सिंह ने बताया कि ग्राम बोम में घेरेबंदी कर एक पिकअप को रोका गया। तलाशी में पिकअप के अंदर सात पशु लदे पाए गए। पशु तस्करी के आरोप में मध्य प्रदेश के सीधी जिला के अमीलिया थाना क्षेत्र के सोनबरसा निवासी अनिल केवट को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह अपने साथियों के साथ सिंगरौली (मध्यप्रदेश) से पशुओं को वाहन पर लादकर बीजपुर, दुद्धी और विंढमगंज होते हुए झारखंड मार्ग से बिहार ले जा रहा था। इस मामले में थाना विंढमगंज में गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसओ ने बताया कि गिरोह में शामिल दिलकश अंसारी, जारत हुसैन की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें