नगर पंचायत के गठन को छह वर्ष पूरे होने पर बुधवार को कुबरी स्थित नगर पंचायत कार्यालय के सभागार में स्थापना दिवस मनाया गया। छठवें स्थापना दिवस पर नगर पंचायत अध्यक्ष एवं अधिशासी अधिकारी ने केक काटकर लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर ईओ अपर्णा मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत विकास के पथ पर अग्रसर है। छह वर्षों के कार्यकाल में नगर पंचायत आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील होने के साथ ही उनके निराकरण के लिए हमेशा तत्पर रहा।
नगर को स्वच्छ बनाने और विकास के पथ पर अग्रसर करने में हमारा प्रयास जारी रहेगा। नगर पंचायत अध्यक्ष विश्राम प्रसाद बैसवार ने कहा कि नगर पंचायत के गठन के बाद बुनियादी सुविधाओं के लगातार विस्तार के साथ सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी नगरवासीयों को दिलाया जा रहा है। नगर के विकास में सभी नागरिकों से सहयोग की अपील की। इस अवसर पर सभासद रामनरेश बैसवार, सुमित सोनी, जैनुअल आबेदीन उर्फ जॉनी, राकेश बैसवार, लिपिक गणेश तिवारी, संविदाकार समिति के अध्यक्ष आशीष मिश्रा बागी, प्रशांत सिंह, पवन बैसवार, बचाऊ, राजेश सोनी, जगन्नाथ बैसवार नगर पंचायत के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। संवाद